May 31, 2025

News Media

Save Time Live Better..!

ईद पर सलमान खान के दीदार, बुलेटप्रूफ बालकनी से भाईजान ने किया सलाम, जोड़े हाथ, एक झलक के लिए पेड़ पर चढ़े फैंस

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने ईद के मौके पर अपने घर की बालकनी से फैंस को बधाई दी। सफेद पठानी में दिखे सलमान को देखने के लिए उनके घर के बाहर भारी संख्या में फैंस एकट्ठा हुए। सलमान के साथ उनके भांजे आयत शर्मा और आहिल शर्मा भी बालकनी पर नजर आए।

  • सलमान ने ईद पर फैंस को बालकनी से बधाई दी
  • फिल्म ‘सिकंदर’ ने दर्शकों का दिल जीता
  • सलमान की बालकनी अब बुलेटप्रूफ ग्लास से ढकी हुई है
salman khan eid 2025
सलमान खान ईद पर दिखे

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने ईद के मौके पर अपने सैकड़ों फैंस को सबसे बेहतरीन तोहफा दिया, जब उन्होंने बांद्रा स्थित अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी से उन्हें ईद की बधाई दी। हर साल की तरह इस साल भी एक्टर की एक झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार शाम को, सलमान खान की बालकनी से कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए। क्लासिक सफेद पठानी पहने सिकंदर स्टार ने अपने फैंस को हाथ हिलाकर अभिवादन किया, ताकि खिड़की के पास खड़े होकर सभी को उनकी एक झलक मिल सके।